Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : श्मशान के बीच हरियाली में बिराजे हैं भूतनाथ

चिड़ावा। आज सोमवती अमावस्या है और श्रावण महीने का 15वां दिन है। इस विशेष और पावन दिन पर आज हम आपको करा रहे हैं चिड़ावा शहर के खेतड़ी रोड पर पावर हाउस के पीछे स्थित श्मशान के बीच बिराजे आदिनाथ भूतनाथ के दर्शन। इस प्राचीन मंदिर की स्थापना सौ से भी अधिक साल पहले  हुई बताई जा रही है। इस शिवालय में केडिया परिवार ने विक्रमी संवत 2003 में मंदिर परिसर का निर्माण करवाया।

https://youtu.be/zboOQ3g9cx0

शिवालय के चारों ओर एक दशक के अंदर ही काफी बदलाव देखने को मिले हैं। यहां चारदीवारी बनाने के बाद इस परिसर में काफी फूलों और फलों के पेड़-पौधे लगाए गए हैं। इससे यहां का वातावरण काफी मनोरम हो गया है। भोले बाबा के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालु भी यहां आकर काफी सकून महसूस करते हैं। इस परिसर में ही हनुमानजी का मंदिर भी है। यहां काफी लोग स्वयंसेवा के लिए भी आते हैं। उन्हीं की मेहनत से यहां का स्वरूप निखरा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां मन से पूजा करने करने वालों की मनोकामना जरूर पूरी होती है। इसी लिए यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कल फिर मिलेंगे एक और प्राचीन शिवालय में…हर हर महादेव

Related posts

एडीजी आवासन ए. पोन्नूचामी झुंझुनूं आए: जर्जर आवास देख एडीजी ने जताई नाराजगी, मरम्मत के दिए निर्देश

Report Times

अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर अमित शाह का तंज, बोले- वो उतरना नहीं चाहते और दूसरा बैठने पर उतारू

Report Times

पत्रकार डॉ. शम्भू पवार को मिला गांधी सेवा रत्न अवार्ड

Report Times

Leave a Comment