Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानहैल्थ

चिड़ावा : वकीलों ने किया 7 दिन कार्य स्थगन

चिड़ावा शहर के अपर जिला न्यायालय और सेशन कोर्ट के दो कर्मचारी के कॉरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कोर्ट परिसर में और वकीलों में दहशत का माहौल दिखा। चिड़ावा बार एसोसिएशन ने आपात बैठक का आयोजन कर सात दिन के लिए कार्य स्थगन का फैसला लिया है। बार अध्यक्ष नवीन झाझड़िया ने बताया कि कॉरोना मामले मिलने के बाद बार ने ये फैसला लिया है। 7 दिन बाद स्थिति को देखकर आगे का फैसला लिया जाएगा। 7 दिन के कार्य स्थगन के दौरान स्टाम्प वेंडर्स को भी कार्य स्थगन रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मामले को गम्भीरता से लेते हुए बीसीएमओ डॉ. सन्तकुमार के नेतृत्व में टीम पॉजिटिव के सम्पर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने में जुटी है।

Related posts

मकरसक्रांति के मौके पर दान पुण्य का दौर

Report Times

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की बेरोजगार संघर्ष यात्रा का आज शुरू

Report Times

बारिश के पानी में गड्ढे में गिरकर छात्र की मौत, भड़के लोग; सीकर बंद का किया ऐलान

Report Times

Leave a Comment