Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : पुलिस थाने में त्यौहारों को लेकर सीएलजी बैठक

चिड़ावा एसडीएम जेपी गौड़ ने कहा कि शहर में सुपर स्प्रेडर मामले मिलना चिंता का विषय है। ऐसे में सावधानी अधिक बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी दुकानदारों से 50 से 100 मास्क दुकान पर रखने का अनुरोध किया है। वे पुलिस थाने में गुरुवार को सीएलजी सदस्यों की बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों व विभिन्न समुदायों के विशिष्टजनों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी से त्यौहार घरों में रहकर ही मनाने की अपील की। डीएसपी सुरेश शर्मा ने कॉरोना काल में सीएलजी सदस्यों से जागरूकता अभियान में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गोगा नवमी और ईद आदि त्यौहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर बल दिया। सीआई लक्ष्मीनारायण सैनी ने बताया कि कॉरोना संक्रमण को देखते हुए सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि शहर में सीएलजी सदस्य मिलकर मास्क वितरण कार्य करें और लोगों को जागरूक करें। इस मौके पर एडवोकेट लोकेश शर्मा, खादिम हुसैन, कैप्टन शंकरलाल महरानिया, नरेंद्र गिरधर, सुरेन्द्र सैनी, सूर्यकांत शर्मा, टीएम खान, गिरधारीलाल सैनी, महेश मोदी, मस्जिद इमाम निजामुद्दीन, आरिफ, मोहम्मद अली,  दिलशाद सहित कई सीएलजी सदस्य और विभिन्न समुदायों के विशिष्टजन मौजूद रहे।

Related posts

झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, MLA LAD फंड में किया बदलाव

Report Times

अपहरण कर मोबाइल पर पैसे ट्रांसफर और एटीएम छीनकर रुपए निकलवाने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Report Times

भजनलाल होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, दीया कुमारी और प्रेमचन्द बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे

Report Times

Leave a Comment