Report Times
Otherकोडरमाझारखण्डटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशहैल्थ

कोडरमा : गोद भराई रस्म का आयोजन

पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा आयोजन

कोडरमा (झारखण्ड)

राजकुमार यादव

पूरे देश में सितंबर के महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। कोडरमा जिले में भी पोषण माह के तहत जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं, किशोरी बालिकाओं आदि को पोषण के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पोषण अभियान के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया। जिसके दौरान 7 से 9 माह की गर्भवतियों की गोदभराई की। इसमें गर्भवतियों को सतरंगी थाली व अनेक प्रकार के पौष्टिक भोज्य पदार्थ जैसे- अनाज, दूध, फल, दाले, हरी साग पीली सब्जियां व अन्य चीजें दी गयीं। कार्यक्रम के दौरान चुनरी ओढ़ाकर परम्परागत तौर से टीका लगा कर महिला की गोदभराई की रसम पूरी हुई। साथ ही सभी महिलाओं को यह जानकारी भी दी गई की पोषण जैसे एक गर्भवती महिला के लिए जरूरी है वैसे ही सभी महिलाओं के लिए भी जरूरी है।

Related posts

हमास के हमलों को ऐसे रोकेगा इजराइल, अरब मुल्कों को बता दिया गाजा प्लान

Report Times

क्या है लॉरेंस की ‘डब्बा कॉलिंग’, जिससे डरते हैं बड़े-बड़े बिजनेसमैन गुर्गे टोनी ने खोल दिया राज

Report Times

1 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें कब से किया जा सकेगा रजिस्ट्रेशन

Report Times

Leave a Comment