Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : शहर में मिठाई की दुकानों से लिए सैम्पल


चिड़ावा। संजय दाधीच

शहर में सोमवार को शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के प्रथम दिन ही चिकित्सा, खाद्य, पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने झुंझुनूं चुंगी चौराहे से मुख्य बाजार की ओर आने वाले रास्ते पर राजकला स्कूल के पास मिठाई की दुकान पर कार्रवाई करते हुए मिठाइयों के सैम्पल लिए। यहां पर कार्रवाई से पहले टीम ने बाजार में गौशाला रोड स्थित मिठाई की दुकान से भी मिठाइयों के सैम्पल लिए। वहीं कार्रवाई की सूचना जैसे ही अन्य मिठाई के दुकानदारों को लगी तो वे अपने प्रतिष्ठानों के शटर डाउन कर तुरन्त ही घरों को रवाना हो गए। कार्रवाई करने वाली टीम में सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, बीसीएमओ डॉ. सन्तकुमार जांगिड़, खाद्य निरीक्षक महेश चौधरी, नायब तहसीलदार महेंद्र मूंड, सीआई लक्ष्मीनारायण सैनी सहित अन्य अधिकारी और काफी पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Related posts

सचिन पालयट के टोंक में गहलोत के खेलमंत्री अशोक चांदना का शक्ति प्रदर्शन, हाइवे पर लगा जाम

Report Times

राजस्थान : प्रदेश में 238 नए कॉरोना पॉजिटिव मामले आए

Report Times

भूमि का राज्य स्तर पर चयन

Report Times

Leave a Comment