Report Times
Otherकरियरखेलचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : दिव्यांग खिलाड़ियों का किया स्वागत

चिड़ावा। संजय दाधीच

बैंगलुर में 24 से 27 मार्च तक होने वाली 19वीं पैरा नेशनल चैंपियनशिप के लिए दिव्यांग खिलाड़ी संदीप सिंह सुलताना, जुबैन खान कालीपहाड़ी, कर्णसिंह पिलानी और योगेश शर्मा झुंझुनूं का चयन हुआ है। परमहंस दिव्यांग सेवा समिति की ओर से डालमिया खेलकूद परिसर में रविवार को नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित इन दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जयसिंह पायल थे। विशिष्ट अतिथि नाहरसिंह थालौर व अरुण दाधीच थे। इस दौरान समिति अध्यक्ष होशियारसिंह, उपाध्यक्ष सुंदरसिंह, मनोहरलाल सैनी, महेंद्र पुजारी, वैभव सिंह व सालेक मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बेटियों की बिन्दौरी निकाल बढाया मान

Report Times

भारत स्टडी पॉइंट लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ

Report Times

कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों को मिलेंगे पट्टे, एक हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

Report Times

Leave a Comment