Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

बेटियों की बिन्दौरी निकाल बढाया मान

REPORT TIMES
चिड़ावा। शेखावाटी में विवाह समारोह में बेटों की तरह ही अब बेटियों को भी घुड़चढ़ी की रस्म निभाने की परंपरा ट्रेंड कर रही है। ऐसा ही नजारा देखने को मिला शहर के वार्ड 31 निवासी मोहर सिंह व मनोज देवी ने शादी से पहले बेटी नेहा को बेटे की तरह घोड़ी पर बैठकर धूमधाम से बिन्दौरी निकाली ।
खास बात ये है कि बेटी को घोड़ी पर बैठाकर बेटे जैसा अहसास कराने का फैसला मोहर सिंह के मित्र रमेश मान का था। रमेश मान के घर से ही ये बिंदौरी रवाना हुई। जिसमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और सदस्य भी इस दौरान गाजे बाजे से निकली बिन्दौरी में नाचकर खुशी मनाते नजर आए। बेटी नेहा ने भी इस तरह शादी से पहले अदभुत सम्मान देने के लिए अंकल और परिजनों का आभार जताया और कहा कि ऐसा सम्मान हर बेटी को मिलना चाहिए।

Related posts

रिटायर्ड फौजी ने पत्नी के सामने ही रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया

Report Times

यूट्यूबर एल्विश यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 24 कारतूस के खोखे म‍िले

Report Times

8वीं बार CM बनेंगे नीतीश कुमार, तेजस्वी होंगे डिप्टी CM, आज दोपहर 2 बजे लेंगे शपथ ; 10 बातें

Report Times

Leave a Comment