Report Times
Otherकार्रवाईक्राइमचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : नाबालिग से दुष्कर्म, सौतेली मां के भांजे का गंदा काम

जिले के चिड़ावा थाने में नाबालिग से दुष्कर्म कर फ़ोटो परिजनों में वायरल करने का मामला सामने आया है।

ये हैवानियत भरा काम करने वाला नाबालिग की सौतेली माँ का भांजा है। यानी रिश्ते में नाबालिग का भाई लगता है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 15 मार्च की है। पीड़िता 10वीं में पढ़ती है। दुष्कर्मी 15 मार्च को शहर के पास स्थित ढाणी में मौसी के पास आया। रात करीब 11 बजे उसने पीड़िता को रसोई में बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने मोबाइल से नाबालिग की अश्लील फोटो भी खींच ली। घटना के बाद डरी नाबालिग अपनी नानी के साथ ननिहाल चली गई। दो दिन पहले अनजान नम्बरो आए पीड़िता के चाचा व अन्य परिजनों के मोबाइल पर ये अश्लील फोटो भेजे गए। इनको देखकर परिजन हक्के-बक्के रह गए। इसके बाद पीड़िता को ननिहाल से बुलाकर पूछताछ की गई। डरी-सहमी नाबालिग ने सारी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ चिड़ावा थाने में मामला दर्ज कराया है। मामले की सीआई लक्ष्मीनारायण सैनी जांच कर रहे हैं।

Related posts

‘अशोक गहलोत के बिना CM को हटाने का षडयंत्र नहीं रच सकती BJP’, हनुमान बेनीवाल बोले- जरूर कोई बात हुई होगी

Report Times

तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रेलर से भिड़ी, एक घायल

Report Times

उदयपुर में मेडिकल स्टोर और गोदाम से डेढ़ करोड़ रुपए की नशीली दवाइयां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment