Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

चिड़ावा : जनता के हितों के लिए कार्य करें-ओला

चिड़ावा के पार्षदों ने किया ओला का अभिनंदन
जिला आयोजना सदस्य निरंजनलाल सैनी को दी बधाई
सभी पार्षदों को शहर के विकास में योगदान का किया आह्वान

चिड़ावा। संजय दाधीच

नगरपालिका चिड़ावा के पार्षदों व प्रतिनिधि मंडल ने समाजसेवी शीशराम सैनी बिल्लू के नेतृत्व में झुंझुनूं विधायक बृजेन्द्र ओला से अरड़ावता में उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान ओला ने निरंजनलाल सैनी को जिला आयोजना सदस्य बनने पर बधाई दी और क्षेत्र के विकास में सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर पार्षद निखिल चौधरी, सत्यपाल जांगिड़, देवेंद्र सैनी, चरण सिंह, प्रदीप स्वामी, मुंबई प्रवासी निसार कायमखानी आदि से भी विधायक ओला ने विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सुमित्रा सैनी के नेतृत्व में चिड़ावा विकास की नई राह पकड़ेगा। सभी पार्षद मिलकर पालिकाध्यक्ष का सहयोग करें। उन्होंने नगरपालिका द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के नवाचार की भी काफी सराहना की। सभी पार्षदों व प्रतिनिधियों ने इस दौरान विधायक का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया।

Related posts

‘थामा’ में आयुष्मान से भिड़ेगा ये एक्टर, 5 एकड़ में बनाया गया सेट, तगड़ा होगा मुकाबला

Report Times

विश्व रक्तचाप दिवस आज:कम्यूनिटी स्प्रेड की तरह बढ़ रही ब्लड प्रेशर रोगियों की संख्या, बचपन से ही हो जाती है रोग की शुरुआत

Report Times

पेपर लीक के मास्टरमाइंड पहुंचे थाईलैंड, तस्करों ने करवाया बॉर्डर पार..वहीं की नए साल की पार्टी

Report Times

Leave a Comment