Report Times
Otherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशबुहानाराजस्थानसिंघाना

सिंघाना : भाई-बहन ने लगा ली फांसी

सिंघाना थाना इलाके में युवक-युवती ने एक ही पेड़ पर चुन्नी से फांसी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। पेड़ पर लटकते हुए शवों को रविवार की सुबह लोगों ने देखा तो सनसनी फैल गई। मृतक लड़की व लड़का दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। घटना पालोता से मैनाना के कच्चे रास्ते की हैं। जहां दोनों के शव पेड़ की एक ही डाल पर लटके हुए मिले। पुलिस को खबर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए। शुरुआती जांच में दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुलताना अहीरान की रहने वाली मृतक युवती वर्षा (21) शनिवार को कॉलेज व कलाखरी निवासी संजीव उर्फ संजय (19) स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकले थे। आशंका है कि दोनों ने शनिवार-रविवार की रात की दरमियान पेड़ पर चुन्नी का फंदा बनाकर पेड़ पर लटक गए। संजय बुआ का लड़का है तो वहीं वर्षा मामा की लड़की हैं। माना जा रहा है कि लोकलिहाज के चलते दोनों ने यह कदम उठाया। हालांकी परिवार का कहना हैं कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं थी।

वर्षा कॉलेज तो संजय 12वीं का छात्र था

जानकारी के अनुसार मृतक वर्षा चिड़ावा के एक निजी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। युवक संजीव झांझा के निजी स्कूल के 12वीं कक्षा का छात्र था। दोनों एक दिन पहले अपने-अपने घर से निकल गए थे। संजीव के पिता विक्रम की करिबन 17 साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मां गुगन की ढाणी में सरकारी अध्यापिका है। वर्षा के पिता हनुमानसिंह फौजी हैं। मां गृहिणी हैं।

Related posts

बाला साहेब की ‘शिवसेना’ शिंदे गुट के नाम, साथ में मिला धनुष-बाण का निशान

Report Times

23 साल बाद पिता की अस्थियां लेकर हरिद्वार गए थे, लौटते समय हादसा; मृतकों में 2 महिलाएं

Report Times

कब से शुरू होंगे माघ गुप्त नवरात्रि?

Report Times

Leave a Comment