Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : विवेकानन्द चौक में अब आतिशबाजी और पुतला दहन पर रोक

चिड़ावा। संजय दाधीच
शहर की हृदयस्थली विवेकानन्द चौक में अब पुतला दहन और आतिशबाजी पर रोक रहेगी। इस संदर्भ में श्री विवेकानन्द मित्र परिषद की एक बैठक में फैसला लिया गया। परिषद प्रवक्ता ने बताया कि विवेकानन्द चौक में 101 फुट के पोल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है। यहां पर आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानंद की मूर्ति भी लगी हुई है।
ऐसे में यहां पर आतिशबाजी से जहां राष्ट्रीय ध्वज को नुकसान पहुंच सकता है तो वहीं यहां पर पुतला दहन करना भी राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है। ऐसे में चौक में किसी भी प्रकार की आतिशबाजी और पुतला दहन पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस संदर्भ में चौक में सूचना पट्ट लगाने का फैसला भी लिया गया। बैठक में परिषद संरक्षक जयराम स्वामी, रोहिताश्व महला, मनोज मान, महेश शर्मा धन्ना, संजय दाधीच, श्यामसुख शर्मा, बालकृष्ण चौरासिया, रमेश कोतवाल, सदस्य संजय स्वामी, अक्षित शर्मा, सीएम पचरंगिया, योगेश्वर पचरंगिया, सुभाष, वीरेंद्र शर्मा, किशनलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

जैसलमेर में शाम 6 से सुबह 6 बजे तक रहेगा ब्लैकआउट, आर्मी एरिया के 5 KM के दायरे में प्रवेश वर्जित

Report Times

जगत कल्याण के लिए होता है ईश्वरीय अवतरण – आचार्य मुकेश पुजारी

Report Times

चिड़ावा कॉलेज का नरेन्द्र राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगा

Report Times

Leave a Comment