Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

Water problem: वार्ड दस की पेयजल समस्या : आज महिलाओं ने जलदाय एईएन और जेईएन को सुनाई खरी खोटी, अधिकारी बोले पुलिस जाब्ता मिलेगा तब करेंगे कार्रवाई

REPORT TIMES 
Water problem : चिड़ावा। पेयजल समस्या से परेशान वार्ड दस के पुरुषों के बाद अब महिलाएं भी पानी की मांग को लेकर जलदाय कार्यालय पहुंचे और ए ई एन अशोक पलसानिया से मुलाकात की। महिलाओं के देखकर एईएन अशोक पलसानिया ने जेईएन निशा कुमारी को बुलाया। निशा ने महिलाओं की समस्या को सुना। महिलाओं ने दोनों अधिकारियों को खरी खरी सुनाते हुए वार्ड में लगाए वॉल हटाने और पेयजल व्यवस्था सुचारू करने पर बल दिया।
महिलाओं ने बताया कि वार्ड दस में बालाजी मंदिर के पास 15 वर्षों से एक ट्यूबवेल से सप्लाई सही ही रही थी। लेकिन इसमें तीन जगह वॉल कर पानी को ब्लॉक कर दिया गया। जिससे आखिरी छोर तक पानी नहीं जा रहा। इस कारण पूर्व दिशा में 60 घरों में पेयजल सप्लाई नहीं हो पा रही। लोगों ने अप्रैल में भी निवेदन किया था। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। महिलाओं ने चेताया है कि जल्द ही समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया तो फिर वे बड़ा आंदोलन  करेंगे। इस अवसर पर वार्ड नंबर 10 चिड़ावा विमला ढाका, कमला चाहर, पवन चौधरी, प्रियंका, सुरीला, अनीता, संतरा, विमला श्योराण, अंजू, किरण, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

क्या बीजेपी के होंगे उपेंद्र कुशवाहा? सम्राट चौधरी बोले- बड़े भाई का स्वागत

Report Times

अंतर सिंह नेहरा के संभागीय आयुक्त बनने पर मिठाई बांट और पटाखे बजाकर जताई खुशी 

Report Times

Election Results के नाम पर हो सकता है स्कैम, Google पर सोच समझकर करें सर्च

Report Times

Leave a Comment