Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : 101 फिट की तिरंगा रैली निकाली

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स
चिड़ावा शहर में पुलवामा शहीदों को युवाओं ने अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने इस दौरान 101 फिट की तिरंगा रैली निकाली। ये रैली झुंझुनूं रोड पर चुंगी चौराहा से शुरू हुई।

इसके बाद अरड़ावतिया कॉलोनी, मुख्य बाजार, कल्याणराय मन्दिर के परिक्रमा करते हुए विवेकानन्द चौक में तिरंगा स्थल पर पहुंची। यहां मोमबत्तियां जलाकर पुलवामा में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भारत माता व शहीदों के जयकारों से देशभक्ति का माहौल बन गया।

इस मौके पर आयोजन संयोजक ऋषिकेश कुमावत, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, चिड़ावा जन कल्याण समिति के महासचिव आशीष जांगिड़, विराट कोचिंग के युवाओं के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

Related posts

कल चिड़ावा में होगा एपीएस स्कूल का शुभारंभ, स्कॉलरशिप परीक्षा के विजेताओं को देंगे पुरस्कार

Report Times

थप्पड़ कांड फिर गरमाया, प्रहलाद गुंजल ने 25 फरवरी को लेकर दी चेतावनी

Report Times

Axis Bank और Bank of Baroda ने फिक्स्ड डिपॉजिट रेट में किया बदलाव, जानिए अब कितना होगा फायदा

Report Times

Leave a Comment