Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मराजस्थान

स्वतंत्रता सेनानी कुल्हार की जयंती मनाई

शिक्षाविदों का भी सम्मान

चिड़ावा संजय दाधीच

सत्यदेव शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित किशोरी इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव कुल्हार की 97वीं जयंती मनाई गई। शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक पितराम काला की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी अमरसिंह पचार थे।

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शीशराम हलवाई, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नीरज सिहाग, सूरजगढ़ के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह भालोठिया, आरपी देवेंद्र झाझड़िया, राजकीय अडूकिया उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन देवी थीं। अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव कुल्हार के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया।  संस्था निदेशक विजय सिंह कुल्हार ने स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का साफा पहनाकर सम्मान किया। संस्था उप निदेशक संजय कुल्हार ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व एक-एक पौधा देखकर सम्मानित किया। उप प्रधानाचार्या पूनम कुल्हार ने किशोरी इंटरनेशनल स्कूल की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ रेसला के ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह डूडी, अशोक कुल्हार, वीरेंद्र कुल्हार, कपिल कुमार, सुनीता कुल्हार, अनिल सोमरा, ललिता सोमरा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा यशस्वी डांगी, अंजलि व आरजू ने किया।

Related posts

भाजपा नेता दिन दयाल कुमावत बने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजक

Report Times

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस का पंजा आपसे आरक्षण और मेहनत की कमाई छीन लेगा, पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में भरी हुंकार

Report Times

बोरवेल फिर ले ली 12 साल के मासूम की जान

Report Times

Leave a Comment