Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसिनेमा

Bachchan Pandey Trailer: इस फिल्म में अक्षय कुमार दिखेंगे बेहद खतरनाक लुक में

अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ऐसा पहली बार है जब अक्षय का इतना घातक लुक देखने को मिला है. फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म इस होली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

साजिद नाडियाडवाला का है जन्मदिन
आज फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला का जन्मदिन है. इसलिए उनके जन्मदिन के खास मौके पर ट्रेलर रिलीज किया गया है. अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर बच्चन पांडे का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, धूम धड़ाका रंग पटाखा, आओ बना लो टोली… इस बार #BachchhanPaandey ला रहे हैं. होली पे गोली !!

ट्रेलर रिलीज से कुछ घंटे पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया. जिसमें खिलाड़ी कुमार जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आ रहे हैं. पोस्टर में जैकलीन और अक्षय रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं.

अक्षय ने शेयर किया था फिल्म का पोस्टर
इससे पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा था ‘ दो अलग लोग, एक जमीन तो दूसरा आसमान जब यह एक हो जाए तो होगा क्या ?’ वहीं अक्षय ने गुरुवार को भी कृति सैनन के साथ एक धमाकेदार पोस्टर शेयर किया था. जिसमें कृति उनके साथ बाइक पर नजर आ रही हैं. उसमें अक्षय ने लिखा कि बच्चन पांडे के नजर के तीर और @Kriti Sanon की होली पे गोली.पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में वो कई शेड्स के कैरेक्टर कर रहे हैं.

कैसा है फिल्म का ट्रेलर
फिल्म में अक्षय कुमार गुंडे की भूमिका में है. वहीं कृति सेनन एक फिल्म निर्माता हैं, जो बच्चन पांडे पर फिल्म बनाना चाहती है. इसलिए वे दोस्त अरशद वारसी का सहायता के लिए कहती हैं. अरशद उन्हें गुंडे पर फिल्म बनाने से मना करते हैं. वे कृति से कहते हैं कि ‘रावण है वो जिसका दिल और आंख दोनों पत्थर का है. ट्रेलर में अक्षय के डायलॉग ‘मुझे भाई नहीं गॉडफारेट बोलते हैं’ ने उनके घातक लुक को और दमदार बना दिया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी गुरुजी की भूमिका में हैं. वहीं जैकलीन फर्नांडिस बच्चन पांडे की प्रेमिका सोफी के भूमिका में हैं, जिसे बच्चन पांडे ने मार दिया है.

अक्षय ने शेयर किया था फिल्म का पोस्टर
इससे पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा था ‘ दो अलग लोग, एक जमीन तो दूसरा आसमान जब यह एक हो जाए तो होगा क्या ?’ वहीं अक्षय ने गुरुवार को भी कृति सैनन के साथ एक धमाकेदार पोस्टर शेयर किया था. जिसमें कृति उनके साथ बाइक पर नजर आ रही हैं. उसमें अक्षय ने लिखा कि बच्चन पांडे के नजर के तीर और @Kriti Sanon की होली पे गोली.पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में वो कई शेड्स के कैरेक्टर कर रहे हैं.

Related posts

केएल राहुल ने 28,390 करोड़ रुपये के मालिक को दिया करारा जवाब

Report Times

महिला आरक्षण बिल अब कानून बना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

Report Times

6 महीने का राशन, ट्रैक्टर-ट्रॉली बनेंगे होम स्टे…दिल्ली आ रहे किसानों की ऐसी है तैयारी

Report Times

Leave a Comment