Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशबिहार

नवादा के नरहट प्रखंड के बेरोटा सत्येंद्र कुमारके लिए जर्मन से चल कर आई दुल्हन

एक बार फिर प्यार के आगे सरहद छोटी पड़ गई। भाषा, धर्म और रीति-रिवाज के सभी बंधन टूट गए। जर्मन की दुल्हनिया और बिहार का दूल्हा, जब शादी के स्टेज पर चढ़े तो सब देखते रहे। इस अनूठी शादी का साक्षी बना नालंदा का राजगीर। दोनों की प्रेम कहानी तीन साल में परवान चढ़ी। कोरोना के कारण शादी ट लती गई पर आज दोनों साथ हैं।

नवादा के नरहट प्रखंड के बेरोटा सत्येंद्र कुमार और जर्मनी की लारिसा बैल्ज हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए। दोनों स्वीडन में साथ-साथ शोध करते थे। जर्मनी की लारिसा को न तो हिंदी आती है और ना ही वह विधि-विधान जानती हैं, लेकिन जब विवाह समारोह शुरू हुआ तो उसने वह सारी रस्में निभाई। हल्दी का उबटन लगाया, पाणिग्रहण से लेकर वर पूजन तक सब रस्में हुई। सिंदूर दान के बाद लारिसा बैल्ज सुहागन बन गई।

Related posts

विकास कार्यों के लिए सीएम को सौंपा ज्ञापन:चिड़ावा पालिकाध्यक्ष सैनी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, गहलोत ने सिर पर हाथ रख कहा- मांगों को जल्द करेंगे पूरा

Report Times

क्या केंद्र सुलझा पाएगा पंजाब-हरियाणा का SYL विवाद…? किसान भी कर रहे दोनों सीएम की बैठक का विरोध

Report Times

RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, परीक्षा केंद्र में बदलाव की सूचना; जानें किन बातों का रखें ध्यान

Report Times

Leave a Comment