Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशबिहार

नवादा के नरहट प्रखंड के बेरोटा सत्येंद्र कुमारके लिए जर्मन से चल कर आई दुल्हन

एक बार फिर प्यार के आगे सरहद छोटी पड़ गई। भाषा, धर्म और रीति-रिवाज के सभी बंधन टूट गए। जर्मन की दुल्हनिया और बिहार का दूल्हा, जब शादी के स्टेज पर चढ़े तो सब देखते रहे। इस अनूठी शादी का साक्षी बना नालंदा का राजगीर। दोनों की प्रेम कहानी तीन साल में परवान चढ़ी। कोरोना के कारण शादी ट लती गई पर आज दोनों साथ हैं।

नवादा के नरहट प्रखंड के बेरोटा सत्येंद्र कुमार और जर्मनी की लारिसा बैल्ज हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए। दोनों स्वीडन में साथ-साथ शोध करते थे। जर्मनी की लारिसा को न तो हिंदी आती है और ना ही वह विधि-विधान जानती हैं, लेकिन जब विवाह समारोह शुरू हुआ तो उसने वह सारी रस्में निभाई। हल्दी का उबटन लगाया, पाणिग्रहण से लेकर वर पूजन तक सब रस्में हुई। सिंदूर दान के बाद लारिसा बैल्ज सुहागन बन गई।

Related posts

गिरफ्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं, ये हम होने नहीं देंगे…5वें समन पर केजरीवाल का ED को जवाब

Report Times

शिवनगरी के शिवालय: चौधरियों के कुएं के पास बने इस देवालय में है 5 हनुमान

Report Times

राजस्थान: प्यार की खातिर फिजिकल टीचर ने चेंज करवाया जेंडर, नेशनल प्लेयर संग लिए सात फेरे

Report Times

Leave a Comment