Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, परीक्षा केंद्र में बदलाव की सूचना; जानें किन बातों का रखें ध्यान

REPORT TIMES : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आयोजित प्राध्यापक और कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इन परीक्षाओं का आयोजन 23 जून से 4 जुलाई 2025 तक किया जाएगा. वहीं परीक्षा को लेकर तैयारियां आखिरी चरण में हैं और 20 जून को अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड RPSC की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं.

4 समूहों में होगा परीक्षा का आयोजन

विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा का आयोजन चार समूहों (A, B, C, D) में विभिन्न विषयों के लिए दो पालियों में होगा. जिसमें पहला पेपर सामान्य ज्ञान का होगा, जो 23 जून को सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक आयोजित होगा, वहीं दोपहर को हिंदी का पेपर होगा.

जयपुर में परीक्षा केंद्र बदला गया

आयोग ने जयपुर जिला मुख्यालय के एक परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है. रोल नंबर 1196460 से 1196939 तक के अभ्यर्थियों के लिए नया केंद्र रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल-विंग-1, विवेक विहार, न्यू सांगानेर रोड, सोडाला, जयपुर (पिन-302019) निर्धारित किया गया है. पहले इन्हें भारती विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मैन सोडाला केंद्र आवंटित था. संबंधित परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे नया प्रवेश पत्र डाउनलोड कर निर्धारित स्थान पर परीक्षा में शामिल हों.

अभ्यर्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे

सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है. यह परीक्षा राजस्थान के शिक्षित युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे उन्हें सरकारी शिक्षक बनने का मौका मिलेगा. RPSC की यह पहल राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

Related posts

अहंकार की ईंटों से नहीं बनती संसद- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना

Report Times

राजस्थान को मिले 76 नए R.P.S. अधिकारी, पुलिस अकादमी में हुई पासिंग परेड

Report Times

राजस्थान के परिवहन मंत्री के काफिले में सड़क हादसा:चलती हुई कैंपर गाड़ी से गिरे स्कूली बच्चे, बड़ा हादसा टला, वारिसपुरा से देरवाला में लोकार्पण समारोह में जा रहे थे परिवहन मंत्री

Report Times

Leave a Comment