Report Times
Otherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमध्यप्रदेश

मां, बांप ने 50,000 लेकर करा दी शादी; नाबालिग की

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक नाबालिग की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिजनों ने 16 साल की बेटी का रतलाम के युवक से 2 लाख रुपये में सौदा किया और 50 हजार रुपये लेकर शादी करा दी। किसी ने इस बात की जानकारी चाइल्ड लाइन के नंबर  (1098) पर कॉल कर के दे दी। चाइल्ड लाइन ने गांव जाकर नाबालिग के माता-पिता से पूछताछ की ओर  2 महीने पड़ताल के बाद चाइल्ड लाइन के प्रतिवेदन पर पुलिस ने मां-बाप समेत 6 लोगों पर FIR दर्ज किया है।

चाइल्ड लाइन समन्वयक रश्मि बिल्लोरे के मुताबिक 6 जनवरी को एक अज्ञात कॉलर ने हेल्पलाइन 1098 फोन किया। उसने बताया कि खंडवा के गांव टिगरिया फेल की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को उसके परिवार वालों ने बेच दिया है।

चाइल्ड लाइन की टीम ने गांव टिगरिया में कई लोगों से पूछताछ की तब जाकर पता चला कि गांव के गयाप्रसाद धिमान ने अपनी बेटी की शादी रतलाम में कराई है। आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की तो वह नाबालिग निकली। जब इस मामले की परतें खुलने लगी तब पता चला कि 2 लाख रुपए में सौदेबाजी कर बेटी को बेचा गया है।

Related posts

अफेयर के शक में बर्बरता! पेड़ से लटकाया उल्टा, फिर लाठियों और संटियों से पीटा

Report Times

कृषि उपज के विक्रय पर कृषकों को मिलेगा कृषक उपहार पुरस्कार

Report Times

अश्लील और अभद्र कंटेंट वाले OTT प्लेटफॉर्म पर गिरी गाज…, 18 OTT प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स बैन, अश्लील और हिंसक कंटेंट पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन

Report Times

Leave a Comment