Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीति

आइए जानें, कैसे की जाती है ईवीएम से वोटों की गिनती

ईवीएम के वोटों की गिनती कई राउंड्स में होती हैं। हर राउंड में 14 ईवीएम के वोट गिने जाते हैं। हर राउंड के बाद एजेंट से फॉर्म 17-सी हस्ताक्षर करवाया जाता है। ये एजेंट राजनीतिक पार्टियों के होते हैं। मतगणना केंद्र में उम्मीदवार या उनके एजेंट को मौजूद रहने की इजाजत रहती है। मतगणना स्थल पर एक ब्लैकबोर्ड भी होता है, जिसमें हर राउंड के बाद किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले, ये लिखा जाता है। फिर लाउडस्पीकर से घोषणा की जाती है, जिसे रुझान कहते हैं।

वीवीपैट मशीन एक तरह की मशीन होती है, जो ईवीएम से जुड़ी होती है। मतदान करते समय आपने किसे वोट दिया, उसका ब्योरा इसमें होता है। मतदान करते समय इसे देखा जा सकता है। इससे एक पर्ची निकलती है जिस पर कैंडिडेट का नाम और चुनाव चिह्न होता है। ये पर्ची कुछ सेकंड तक दिखाई देती है, फिर नीचे गिर जाती है।

Related posts

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कल होंगे जारी, जानिए कैसे करें चेक

Report Times

उद्धव ने इस्तीफा देते वक्त MVA के सहयोगियों को बताया तक नहीं, पवार के बयान से फिर विपक्ष हैरान

Report Times

डेंगू पर चिकित्सा विभाग अलर्ट:22 हजार 561 घरों का सर्वे, मरीजों के खून की जांच

Report Times

Leave a Comment