Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबिहारस्पेशल

नालंदा के मार्केट में इन दिनों म्यूजिकल पिचकारी काफी चर्चा में बनी हुई है। पिचकारी से रंग फेंकते ही होली से जुड़े गाने बजने लगते हैं

होली अब नजदीक है और बाजार भी होलियाना मूड में आ गया है। दुकानों में तरह-तरह की पिचकारियां और रंग-गुलाल बच्चों और लोगों को आकर्षित कर रही है। नालंदा के मार्केट में इन दिनों म्यूजिकल पिचकारी काफी चर्चा में बनी हुई है। पिचकारी से रंग फेंकते ही होली से जुड़े गाने बजने लगते हैं। इस बार तो गुलाल फेंकने के लिए पिचकारी बाजार में आ गई है। पर महंगाई ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा है। पिचकारी और रंग-गुलाल के दाम में पिछली होली के मुकाबले इस बार 20% का इजाफा देखा जा रहा है।

बच्चों को भा रहा मोटू-पतलू का मास्क और म्यूजिकल पिचकारी
बच्चों के लिए बाजार में कई तरह की पिचकारियां आ गई है। उन्हें म्यूजिकल पिचकारी और गुलाल गन काफी पसंद आ रही है। गुलाल गन का कमाल यह है कि उसमें गुलाल डालिए और बटन दबाइये। गुलाल उड़ कर सामने वाले पर गिरेगा। मोटू-पतलू, डोरेमोन और छोटा भीम पिचकारी और मास्क भी काफी चर्चा में है। होली के नजदीक आते ही मास्क और तरह-तरह की टोपियों की बिक्री भी परवान पर

खरीदारों की जेब पर महंगाई की मार
थोक कारोबारी रोहित कुमार बताते हैं कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार पिचकारियों और रंग-गुलाल के दाम बढ़ गए हैं। पिछले साल से 20% का इजाफा हुआ है। बिहारशरीफ के गोलापर की पिचकारी मंडी में महंगाई की गर्मी साफ दिखती है। दुकानदारों की मानें तो एक सीजन में पिचकारी, रंग, गुलाल, मास्क और टोपियों का कारोबार नालंदा में दो करोड़ के पार हो जाता है। बाजार में 10 रुपए से 1000 तक की पिचकारियां बिक रही हैं।

हर्बल रंग और गुलाल पहली पसंद
भले ही बाजार में तरह-तरह के रंग-गुलाल बिक रहे हैं। लेकिन, हर्बल प्रोडक्ट खरीदारों की पहली पसंद बन गयी है। दाम ज्यादा रहने के बावजूद प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दी जा रही है। नालंदा की मंडियों में यूपी के हथरस, कोलकाता और दिल्ली के बाजारों से रंग-गुलाल की खेप मंगायी गयी हैं। दुकानदारों का कहना है कि बदलते दौर के साथ गुलाल की मांग सबसे ज्याद बढ़ी है। जबकि, पिचकारी और रंगों की डिमांड कम होती जा रही है।

Related posts

बाढ़ में ‘दूत’ बनी सेना, लोगों की बचा रही जान; बूंदी में 300 लोग फंसे, मौसम विभाग ने जताया है यह अनुमान

Report Times

चिड़ावा : यहां दो शिवलिंग, एक शिवलिंग सम्भवतः सबसे छोटा शिवलिंग

Report Times

असम के राज्यपाल ने किया पंडित तिवाड़ी का अभिनंदन, तिवाड़ी कर रहे हैं गुवाहाटी में भागवत कथा : राज्यपाल ने भागवत कथा का लिया आनन्द

Report Times

Leave a Comment