Report Times
Otherक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

हाथ की नस कटने से युवती की संदिग्ध मौत

जवाहर सर्किल इलाके में एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस दौरान युवती घर पर अकेली थी। परिजन जब घर पहुंचे तो युवती की कलाई कटी हुई थी और फर्श पर अत्यधिक खून बिखरा हुआ था। परिजन युवती को लेकर जयपुरिया अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहले मृग दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन बाद में परिजन थाने पहुंचे और एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया।

कॉलोनी का युवक सना हुआ था खून से
घर के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि दोपहर में सेक्टर 13 में ही रहने वाला राहुल धोबी युवती के घर से निकला था।जिस समय युवक घर से निकला उसके हाथ और कपड़ों पर खून लगा था। लेकिन कॉलोनी का युवक होने के कारण उस पर किसी का शक नहीं गया।जब परिजन घर पहुंचे तो युवती की हालत देख चीख पुकार करने लगे जिस पर लोग एकत्रित हुए और युवती को लेकर जयपुरिया अस्पताल लेकर गये जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

Related posts

मदन दिलावर ने सदन में गोविंद सिंह डोटासरा को दे डाली जेल भेजने की धमकी

Report Times

शराब कारोबारियों पर मेहरबान हुआ आबकारी विभाग: पहले तीन महीनों का टारगेट पूरा नहीं करने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं; 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक का बकाया

Report Times

राजस्थान: शिकार के लिए पहाड़ी गुफा के अंदर घुसा युवक 7 दिन बाद भी नहीं आया बाहर, आखिर उसे क्या हुआ?

Report Times

Leave a Comment