Report Times
Otherताजा खबरेंदेशराजनीतिविदेश

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गिरा रूस का प्रस्ताव, भारत समेत 13 देशों ने बनाई दूरी

reporttimes

यूक्रेन में रूस के कारण पैदा हुए मानवीय संकट को लेकर मसौदा प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बुधवार को हुए मतदान में भारत समेत 13 सदस्य देशों ने हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद यह प्रस्ताव यूएनएससी में विफल रहा। प्रस्ताव में रूस और यूक्रेन के बीच राजनीतिक वार्ता, बातचीत मध्यस्थता और अन्य शांतिपूर्ण तरीकों से तत्काल शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह किया गया था।

रूस ने 15 सदस्य देशों के सामने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने मसौदा प्रस्ताव पर वोट देने का आह्वान किया था। इसमें मांग की गई थी कि मानवीय संकट को देखते हुए महिलाओं और बच्चों समेत कमजोर परिस्थियों में रह रहे नागरिकों को पूरी तरह से संरक्षित किया जाए। इसमें कहा गया कि नागरिकों की सुरक्षा, स्वैच्छिक और निर्बाध निकासी को सक्षम बनाने के लिए बातचीत के जरिए सीजफायर का आह्वान करता है और संबंधित पक्षों को इस उद्देश्य के लिए मानवीय ठहराव पर सहमत होने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

Related posts

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, चार की मौत; सर्च ऑपरेशन जारी

Report Times

शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, 41 साल बाद भारतीय यात्री अंतरिक्ष मिशन पर रवाना

Report Times

कल से ‘पायलटमयी’ होगा राजस्थान! बजट सत्र से पहले फील्ड में उतर दिखाएंगे सियासी ताकत

Report Times

Leave a Comment