सिर्फ दो सालों में SARs-COV-2 के कई वेरिएंट्स उभरे हैं, जिन्होंने बुरी तरह से हमारी ज़िंदगी को प्रभवित किया है। कोरोना वायरस की तीन लहरों से जंग लड़कर हम अब भी हाल में आए वेरिएंट ओमिक्रॉन के प्रभावों से जूझ रहे हैं। एक तरफ ओमिक्रॉन जो एक भारी उत्परिवर्तित स्ट्रेन है उसे अत्यधिक संक्रामक माना जाता है, वहीं, डेल्टा वेरिएंट, जो दूसरी कोविड-19 लहर का ज़िम्मेदार था, अभी भी दुनिया भर में सबसे प्रमुख स्ट्रेन बना हुआ है।
