Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन 31 मार्च को होगा लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 10 प्रो इंडिया लॉन्च की तारीख 31 मार्च तय की गई है। कंपनी ने गुरुवार को इसका खुलासा किया। स्मार्टफोन निर्माता ने ट्विटर पर लॉन्च इवेंट के लिए एक टीजर पोस्ट किया, जिसमें पुष्टि की गई कि स्मार्टफोन के लिए स्पेसिफिकेशन जनवरी में लॉन्च किए गए चीनी मॉडल के समान होंगे। वनप्लस 10 प्रो 2022 के लिए कंपनी का पहला फ्लैगशिप फोन है। इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

वनप्लस 10 प्रो के स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 10 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो जनवरी में चीन में लॉन्च हुआ ये डुअल-सिम (नैनो) वनप्लस 10 प्रो Android 12 पर ColorOS 12.1 के साथ आता है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का क्यूएचडी+ (1,440×3,216 पिक्सल) कर्व्ड एलटीपीओ 2.0 एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसका डायनेमिक रिफ्रेश रेट 1Hz और 120Hz के बीच है। इसमें आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस सुरक्षा देखने को मिलती है। वनप्लस 10 प्रो फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा जा सकता है।

Related posts

बीघा जमीन 1.31 करोड़ कैश ज्वैलरी-कार भांजी की शादी में 14 करोड़ का मायरा

Report Times

सब इंस्पेक्टर प्रीति सैनी का दिल्ली पुलिस ने किया सम्मान 

Report Times

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए रवि शास्त्री, राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी के लिए कह दी बड़ी बात

Report Times

Leave a Comment