reporttimes
आजकल अधिकतर लोग अपनी गड़बड़ लाइफस्टाइल से परेशान हो रहे हैं। हर किसी के साथ कुछ न कुछ परेशानियां जुड़ी ही रहती हैं। जिसके चलते देखा गया है कि आप कितने घंटे भी सो कर थकान महसूस करते रहते हैं। इस थकान को दूर करने के लिए लोग अक्सर प्रातः काल योग करते हैं, कई मार्निंग वॉक पर जाते हैं तो कई म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं।इस बीच गूगल और अल्फाफेट के सीईओ सुंरेट पिचाई ने एक ट्रिक बताई है जिसे अपनाकर आप भी थकान को दूर कर सकते हैं। सुंरेट पिचाई ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे आप सोने के बाद भी रीफ्रेश फील नहीं कर पाते हैं। सुंरेट पिचाई ने नॉनल स्ली रेस्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि जिन लोगों को योग नहीं आता वे इस ट्रिक कोे अपना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इससे सोने से पहले नींद भी आपको जल्दी आएगी और आप 6 घंटे सोने के बाद भी रीफ्रेश फील करेंगे। बता दें कि इस टैक्निक में आपको जमीन पर आंख बंद करके लेट जाना है। जिसके बाद शरीर के साथ हाथ पैरों को रिलेक्स छोड दें और आप अपना ध्यान किसी एक स्थान पर केन्द्रित करें।
