Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

चिड़ावा : महिला डॉक्टर की मौत पर मौन धारण रख जताया डॉक्टर्स ने शोक, काली पट्टी बांध विरोध भी जताया

 चिड़ावा।संजय दाधीच

दौसा जिले के लालसोट में आनन्द अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद पुलिस द्वारा हत्या का केस दर्ज करने से परेशान महिला डॉक्टर अर्चना शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना पर पुलिस के तानाशाही रवैये के खिलाफ चिड़ावा के सीएचसी के डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित किया। वहीं सभी डॉक्टर्स ने मौन धारण कर महिला डॉ. अर्चना शर्मा को श्रद्धांजलि दी। सभी ने मामले में पुलिस कार्रवाई में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और महिला डॉक्टर को प्रताड़ित करने वाले परिवार पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर मरीजों को भी जांचा। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर डॉक्टर्स आंदोलन पर भी जा सकते हैं।

इस दौरान डॉ. नितेश जांगिड़, डॉ. मनोज जानू, सीएचसी इंचार्ज डॉ. जेपी धायल, डॉ. अनिता पायल, डॉ. टीना ढाका, डॉ.प्रेरणा सैनी, डॉ.तरुण जोशी सहित स्टाफकर्मी मौजूद रहे।

Related posts

तीन वार्ड में तीन साल से गंदे पानी की समस्या : कई बार एसडीएम और जलदाय विभाग को कर चुके शिकायत, लेकिन समस्या का नहीं हो रहा स्थायी हल

Report Times

चिड़ावा में आज चार और जिले में 26 कॉरोना पॉजिटिव मिले

Report Times

गिरफ्तार बंगाल मंत्री ओडिशा अस्पताल से लौटे, आज पूछताछ

Report Times

Leave a Comment