Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

भागवत कथा में कृष्ण-सुदामा की मित्रता किया वर्णन:मित्र के साथ चोरी का व्यवहार करने पर मिलता है भयानक परिणाम, कृष्ण-सुदामा की सुंदर झांकी दिखाई गई

चिड़ावा।संजय दाधीच

रेलवे स्टेशन के पास दुर्गा मंदिर में भागवत कथा का आयोजन हुआ। जिसमें कथावाचक व्यास डॉ. कमलेश महाराज ने कृष्ण और सुदामा के मित्रता की कथा सुनाई। साथ ही कहा कि अपने गुरु के साथ कपटपूर्ण व्यवहार और मित्र के साथ चोरी का व्यवहार करने पर बड़ा ही भयानक परिणाम मिलता है। ऐसा करने वाला मनुष्य निश्चित रूप से दरिद्र होता है। उन्होंने कहा कि सुदामा जी ने भी यही गलती की जिससे उनके बुरे हालात थे।

नंद किशोर महाराज ने कहा कि दो मुट्ठी चावल में भगवान सुदामा को दुनिया का सबसे बड़ा धनवान बना देते हैं। तीसरी मुट्ठी में लक्ष्मी देने लगते हैं, तभी रुक्मिणी हाथ पकड़ लेती है। उन्होंने कहा कि मित्रता में ईमानदारी का होना आवश्यक है। एक मित्र ही दूसरे मित्र का सहारा होता है। कथा के दौरान कृष्ण-सुदामा की सुंदर झांकी भी दिखाई गई। इस दौरान श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा अध्यक्ष राजेश सोनी, उपाध्यक्ष मोनू सोनी, शंकर लाल सोनी सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान: रेलवे विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, दलालों के टिकट बना रहे 3 कर्मचारियों को पकड़ा रंगेहाथ

Report Times

आसाराम बापू 11 साल बाद खुली हवा में 75 दिन जेल से बाहर कहां रहेंगे, क्या करेंगे? सबकुछ जानिए

Report Times

तेलंगाना का NIMS बनेगा 2000 बेड वाला अस्पताल, KCR बोले- एक्सेलेंट मेडिकल सर्विस में राज्य देश का मॉडल

Report Times

Leave a Comment