Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

बेजुबानों के लिए अनूठी पहल: इस शख्स ने जन्मदिन पर पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए परिंदों का संरक्षण भी जरूरी है

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर की गोगा जी की ढाणी निवासी कन्हैया लाल सैनी पुत्र श्री मनीराम सैनी ने अपने 34वें जन्मदिन को यादगार बनाते हुए अपना जन्मदिन बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा कर मनाया।

सैनी ने अपने मन की बात साझा करते हुए कहा कि पक्षी भी मानव जीवन अभिन्न अंग है। पर्यावरण संरक्षण के लिए परिंदों का संरक्षण भी जरूरी है। भीषण गर्मी में पेयजल, दाना-पानी की व्यवस्था करना सभी का फर्ज है। यही सोच रखकर जन्मदिन इस बार इस तरह लोगों को जागरूक कर मनाने का फैसला लिया।

पशुओं का भी रखें ख्याल- कार्यक्रम व्यवस्थापक संतोष शास्त्री ने बताया कि पक्षियों के लिए परिंडे लगाना हमारे संस्कार और संस्कृति दोनों हैं। इस दौरान परिंडे लगाने के अलावा पशुओं का भी ध्यान रखा गया और पशुओं को चारा, गुड़ और दलिया भी खिलाया गया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद- कार्यक्रम में कांग्रेस जिला सचिव महेश कटारिया, पार्षद मोहित सैनी, समाजसेवी सुरेंद्र सैनी, ओम प्रकाश सैनी, कपिल सैनी, निखिल सैनी, बाबू, मास्टर धोनी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सुरंग में फंसे 8 लोग नहीं दे रहे कोई जवाब, मंत्री ने कहा बचने की उम्मीद कम है

Report Times

सऊदी अरब से दिग्गज कंपनी को मिला 3251 करोड़ का ऑर्डर, रॉकेट बनेगा शेयर!

Report Times

जरा सी बात पर एक्टर पर चाकू-रॉड से हमला, 4 दिन बाद भी खुले घूम रहे आरोपी

Report Times

Leave a Comment