Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

सऊदी अरब से दिग्गज कंपनी को मिला 3251 करोड़ का ऑर्डर, रॉकेट बनेगा शेयर!

रिपोर्ट टाइम्स।

भारत की दिग्गज वाटर ट्रीटमेंट करने वाली कंपनी वीए टेक डब्ल्यूएबीएजी को सऊदी अरब के रियाद बेस्ड अल हायर एनवायरनमेंटल सर्विसेज से बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी को सऊदी अरब के अल हायर एनवायरनमेंटल सर्विसेज से 37.1 करोड़ डॉलर (करीब 3,251 करोड़ रुपये) का कंसोर्टियम ऑर्डर मिला है. डब्ल्यूएबीएजी ने बयान में कहा कि यह ऑर्डर 20 करोड़ लीटर पानी स्वतंत्र सीवेज उपचार संयंत्र (आईएसटीपी) की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) के लिए है.

क्या काम करेगी कंपनी

इस आईएसटीपी को मियाहोना कंपनी (लीड), माराफिक और एनवी बेसिक्स एसए के एक संघ द्वारा सऊदी वाटर पार्टनरशिप कंपनी (एसडब्ल्यूपीसी) के लिए विकसित किया जा रहा है.इसी साल डब्ल्यूएबीएजी ने सऊदी अरब के रास तनुरा रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में 20 करोड़ लीटर औद्योगिक अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र के लिए इंजीनियरिंग और खरीद का ऑर्डर हासिल किया. मियाहोना कंपनी यहां परियोजना डेवलपर है.

विजन 300 का हिस्सा है ऑर्डर

यह आईएसटीपी सऊदी शासन के विजन 2030 का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय सीवेज उपचार सेवाएं प्रदान करना और देश में निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है.कंपनी के क्षेत्रीय प्रमुख (बिक्री एवं विपणन) शिवकुमार वी ने कहा कि सऊदी अरब में यह ऑर्डर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

शेयर पर दिखेगा एक्शन

Va Tech Wabag का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 1.90 फीसदी की गिरावट के साथ 1365.90 रुपये पर बंद हुआ था. इस शेयर का 52 हफ्ते का हाई 1943 रुपये है और 52 हफ्ते का लो 650 रुपये है. कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो BSE पर इसका मार्केट कैप 8,494 करोड़ रुपये है. एक साल में इस शेयर ने निवेशकों को 105% रिटर्न दिया है. वहीं, बीते 5 साल में 600 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को मिला है. कंपनी को सऊदी के ऑर्डर का असर आज शेयर पर भी दिखेगा.

Related posts

मैंने रोका तो अश्वजीत ने चढ़ा दी कार… प्रिया ने बताया उस खौफनाक रात क्या-क्या हुआ?

Report Times

एसडीएम ने किया इंदिरा रसोई का निरीक्षण : भोजन की गुणवत्ता की चेक, वार्ड पार्षद ने की रसोई स्पोंसर

Report Times

सरकारी कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली नशा मुक्ति रैली : स्लोगन प्रतियोगिता में मीना और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका रही प्रथम

Report Times

Leave a Comment