Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

सुल्ताना में अंबेडकर जयंती पर हुई संकल्प सभा: लोगों ने लिया अंबेडकर और भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का संकल्प, मुख्य अतिथि ने कहा- आज भी प्रासंगिक हैं अंबेडकर के विचार

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा के निकटवर्ती गांव सुलताना में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर संकल्प सभा का आयोजन किया। यह सभा गांव के ही अंबेडकर भवन में हुई।

अंबेडकर की विचारधारा आज भी प्रासंगिक

संकल्प सभा ओमप्रकाश कलिया की अध्यक्षता में हुई। सभा के मुख्य अतिथि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी-लेनिनवादी ) के जिला सचिव एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा प्रासंगिक है। अंबेडकर और भगत सिंह की सामाजिक न्याय व सांप्रदायिक सौहार्द की विचारधारा अपनाने की जरूरत है। इस दौरान सभी ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर व शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कामरेड सुरेश महला, हनीफ, रामोतार सिंह कल्याण, बाबुलाल करोल, लक्ष्मीचंद व राजकुमार तोगङिया ने निजीकरण के विरूद्ध संघर्ष करने तथा किसी भी सूरत में सांप्रदायिक सौहार्द की गंगा जमुना तहजीब को बिगड़ने नहीं देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार तोगड़िया ने किया।

Related posts

पेपर लीक को लेकर लाएगी कानून केंद्र सरकार, भरना होंगा 1 करोड़ का जुर्माना, जेल में कटेगी सारी जिंदगी

Report Times

बड़ा समझौता: यूएई ने आभूषणों और भारत ने सोने पर घटाया शुल्क, द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद

Report Times

बेरी और बलौदा में एक हजार लीटर वॉश नष्ट

Report Times

Leave a Comment