Report Times
Otherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसीकरहादसा

घर से निकली महिला 200 फीट गहरी खाई में मिली: बहन के ससुराल जाने को निकली थी, मॉर्निंग वॉक पर निकले युवाओं ने पहुंचाया अस्पताल

reporttimes

गुरुवार देर शाम अपनी बहन के ससुराल जाने के लिए घर से निकली महिला शुक्रवार सुबह हर्ष पर्वत इलाके में करीब 200 फीट गहरी खाई में पड़ी मिली। मॉर्निंग वॉक पर जा रहे युवाओं ने महिला के कराहने की आवाज सुनी। खाई में महिला घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़ी थी। उसके पास ही एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त पड़ी थी। युवाओं ने महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया।

महिला के पास क्षतिग्रस्त हालत में स्कूटी भी पड़ी मिली।
महिला के पास क्षतिग्रस्त हालत में स्कूटी भी पड़ी मिली।

महिला को खाई से निकालने वाले भगत सिंह नवयुवक मंडल के ओम प्रकाश गुर्जर ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे वह अपने साथियों के साथ हर्ष गांव से पहाड़ी की तरफ से मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे। इसी दौरान हर्षनाथ पैदल मार्ग के रास्ते के सामने उन्हें एक महिला की कराहने की आवाज सुनाई दी। ऐसे में जब उन्होंने खाई की तरफ देखा तो करीब 200 फीट गहराई में एक महिला खून से लथपथ थी। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों की मदद से महिला को खाई के बाहर निकाला। इसके बाद अपनी गाड़ी की मदद से सीकर के एस के हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर्स ने उसे जयपुर रैफर कर दिया।

Related posts

‘गिरफ्तार किया तो टांगे तोड़ देंगे’- मोनू मानेसर के समर्थन में महापंचायत

Report Times

IPL 2022: आईपीएल के पहले मुकाबले में यह खास रिकॉर्ड बना सकते हैं एमएस धोनी

Report Times

जाने इन 5 चीजों से आपका खून रहेगा साफ और आप लंबे समय तक रहेंगे हेल्दी

Report Times

Leave a Comment