Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

पवन तनय का जन्मोत्सव आज: रातभर हुए भव्य आयोजन, कहीं लगा छप्पन भोग तो कहीं काटा गया केक, आज भंडारों में लेंगे प्रसादी

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा और आसपास के इलाकों में हनुमान जयंती की धूम है। शहर के सभी मंदिरों में आज हनुमान जयंती पर धार्मिक आयोजन होंगे। वहीं गत रात्रि को मंदिरों में भजन संध्याओं का आयोजन हुआ, भगवान को प्रसाद का भोग भी लगाया गया।

गढ़वाला बालाजी मन्दिर में लगेगा 56 भोग

शहर के प्राचीन गढ़वाला बालाजी मंदिर में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। मन्दिर कमेटी के संयोजन में इस दौरान मन्दिर की सजावट फूलों से सजावट की गई। इस दौरान लोक गायक राधेश्याम योगी, रामावतार दायमा सहित अन्य भजन गायकों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। आज सुबह से ही छप्पन भोग प्रसाद का वितरण शुरू हो गया।

अरड़ावतिया कॉलोनी में कुएं वाले बालाजी का भव्य शृंगार

मुख्य बाजार से स्टेशन जाने वाले रास्ते पर बिहारीजी मन्दिर के पास कुएं के बालाजी मंदिर का हनुमान जयंती पर भव्य शृंगार किया गया। मन्दिर परिसर को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। इस दौरान रात्रि में छप्पन भोग का प्रसाद समर्पित किया गया और बाबा की ज्योत ली गई।

इस दौरान रात्रि 12 बजे हनुमानजी महाराज के समक्ष केक भी काटा गया। भजन संध्या में राजू भगत, बबलू गोयल व अन्य भजन गायकों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान कैलाश सुलतानिया, सौरभ, रोहित सुलतानिया, राहुल, प्रकाश, महेश शर्मा, सुशील शर्मा, सन्दीप सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।

भूतनाथ मन्दिर में भजन संध्या

शहर की खेतड़ी रोड स्थित श्मशान भूमि में बने भूतनाथ मन्दिर परिसर में बने हनुमान मंदिर में भी हनुमान जयंती पर भजन संध्या हुई। इसमें अभिषेक मिश्रा, विक्की हर्षवाल और अन्य भजन गायकों ने कर्णप्रिय भजनों की प्रस्तुतियां देकर देर रात तक श्रद्धालुओं को तालियां बजाने को मजबूर किया। आज यहां पर भगवान को भोग लगाने के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जाएगा।

Related posts

जी7 शिखर सम्मेलन को पुराना बताते हुए टाला ट्रम्प ने,भारत को शामिल करने की योजना

Report Times

गोविंदा से क्यों अलग रहती हैं सुनीता? बोलीं कोई माई का लाल….

Report Times

झुंझुनूं : सीएमएचओ ने किया सोनोग्राफी केन्द्रों का निरीक्षण,

Report Times

Leave a Comment