Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

परशुराम भवन में श्रीशक्ति मंगलपाठ का आयोजन: वाणीभूषण पं प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में हुआ सामूहिक संगीतमय पाठ, दरबार के नयनाभिराम श्रृंगार ने मन मोहा

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर की चिड़ावा विद्या निकेतन स्कूल के समीप भगवान परशुराम मार्ग स्थित परशुराम भवन में शुक्रवार को शाम चार बजे श्री शक्ति मंगल पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान वाणीभूषण पं प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में सामूहिक संगीतमय मंगलपाठ किया गया।

तिवाड़ी ने इस दौरान प्रवचन देते हुए कहा कि संसार की मोहरूपी नैय्या को मैय्या ही पार लगाती है। इसलिए माता की आराधना श्रद्धा व एकात्म भाव से करनी चाहिए। भगवती मां विविध स्वरूपों में धरती पर आती है और मन से पुकारने वाले भक्त की मनौती जरूर पूरी करती है।

मंगलपाठ से पहले शक्ति पूजन और ज्योत ली गई। ज्योत दर्शन और पूजन कार्यक्रम में संजय डालमिया, सुरेश डालमिया, उमाकांत डालमिया, विनय डालमिया, मयंक डालमिया, अनुज डालमिया, राजेश डालमिया, कुलदीप डालमिया सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

Related posts

करणपुर विधानसभा सीट से सुरेंद्रपाल सिंह टीटी की करारी हार के बाद मंत्री पद रहेगा या जाएगा? क्या सीएम भजन लाल शर्मा देंगे विकल्प

Report Times

हाथ में दर्द हुआ तो ट्रेन की चेन में बांध दिया देसी घी का डिब्बा, 17 मिनट खड़ी रही संपर्क क्रांति

Report Times

Aaj Ka Rashifal 9 April 2024: आज का दिन इन 5 राशिवालों वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Report Times

Leave a Comment