Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

हनुमान जयंती विशेष: गढ़ वाला बालाजी मंदिर की रोचक कहानी; 277 साल पहले कुएं की खुदाई में निकली थी हनुमान की मूर्ति

 चिड़ावा।संजय दाधीच

हनुमान जयंती के मौके पर चिड़ावा का प्राचीन गढ़ वाला बालाजी मंदिर जगमगा रहा है। मंदिर में सुबह से आ रहे श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। मंदिर परिसर में बालाजी महाराज के दरबार को फूलों से सजाया गया है। इस मंदिर का इतिहास काफी रोचक रहा है। जहां अब पुलिस थाना है, वहां गढ़ का निर्माण किया गया और इस गढ़ के बिल्कुल सामने विक्रमी संवत 1800 में खेतड़ी ठिकाने के ठाकुर किशनसिंह ने कुएं का निर्माण करवाया। इसी कुएं की खुदाई के दौरान बालाजी की स्वयंभू मूर्ति निकली। ठाकुर किशनसिंह ने एक तिबारे का निर्माण कराकर बालाजी महाराज को विराजित किया।

पहले नागा साधु करते थे पूजा

इस मंदिर में आजादी से पहले नागा साधु पूजा किया करते थे। बाद में चिड़ावा के स्वामी परिवार ने पूजा का जिम्मा संभाला। इसके बाद यहां एक संगमरमर की मूर्ति भी विराजित की गई।

खेतड़ी के झण्डे पर भी विराजित हुए हनुमान
नुमानबताया जाता है कि खेतड़ी ठिकाने के झंडे में भी बालाजी महाराज की तस्वीर भी मन्दिर बनने के बाद अंकित की जाने लगी है। करीब सवा सौ साल तक नीचे तिबारे में ही बालाजी की मूर्तियां विराजित रहीं। इसके बिल्कुल सामने बैठकर ही खेतड़ी ठिकाने के राजा जनसुनवाई करते थे।

Related posts

पुलिस और गौ-तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से निर्दोष युवक की हुई मौत; परिजनों ने घेरा थाना

Report Times

किसान ने 3 बीघा में खेती में 25 हजार रुपए की लागत से 4 लाख की कमाई

Report Times

सिरोही सीट पर निर्दलीय विधायक का कब्जा, क्या BJP-कांग्रेस कर सकेंगे वापसी?

Report Times

Leave a Comment