Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

28 पुलिसकर्मियों का सम्मान: पुलिस स्थापना दिवस पर बोले SP प्रदीप- हम सभी को गर्व की अनुभूति देता है यह दिन

reporttimes

पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर आज पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस मौके पर परेड का आयोजन किया गया। एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने परेड सलामी ली। इस मौके पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने कहा कि 16 अप्रैल 1949 को राजस्थान पुलिस एकीकरण अध्यादेश 1949 के कारण राजस्थान पुलिस अस्तित्व में आई। राजस्थान में थानों में स्वागत कक्ष और अनिवार्य एफआईआर रजिस्ट्रेशन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस दौरान राजस्थान पुलिस ने बहुत तरक्की की है। कार्यक्रम के दौरान उत्तम सेवा चिन्ह के लिए 28 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि सभी अधिकारी और जवान अपनी गरिमामय आचरण के साथ निष्पक्षता और तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

Related posts

सबसे पावरफुल टेलीस्कोप से लेकर जान बचाने वाले ड्रोन तक, दुनिया को मिले ये छह तोहफे

Report Times

राजस्थान: शिकार के लिए पहाड़ी गुफा के अंदर घुसा युवक 7 दिन बाद भी नहीं आया बाहर, आखिर उसे क्या हुआ?

Report Times

राजस्थान में केंद्रीय बजट 2025 पर राजनीतिक बयानबाजी, भजनलाल से डोटासरा तक.

Report Times

Leave a Comment