Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

श्रद्धालुओं और जायरीनों को मिलेगा सुकून:नरहड़ दरगाह में संत धर्मशाला का हुआ उद्घाटन, श्रद्धालुओं और जायरीनों के ठहरने की व्यवस्था

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा के निकट नरहड़ में हाजिब शकर बार पीर की दरगाह के रास्ते पर ईदगाह के पास संत धर्मशाला बनाई गई है। इस धर्मशाला का उद्घाटन दरगाह के वरिष्ठ खादिम हाजी अजीज खान पठान ने फीता काटकर किया।

दरगाह में आने वाले श्रद्धालुओं-जायरीनों के लिए सौगात

दरगाह के करीब ही बनी इस धर्मशाला को बगड़ निवासी सुनील-रामस्वरूप पंडित ने जायरीनों और सभी धर्मों के श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए बनवाया है। सुनील ने बताया कि दरगाह में आने वालों को अब ठहराव के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। दरगाह में सभी धर्मों के श्रद्धालु-जायरीन बड़ी संख्या में प्रतिदिन आते है। उनके ठहराव के लिए इस तरह की धर्मशाला की काफी जरूरत थी। अब धर्मशाला बनने से उन्हें सहूलियत रहेगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

पुर्व सचिव शमीम पठान, सह मेनेजर कल्लू पीर, अमजद पठान, फकरू बहलीम,सायर, दरगाह सेवा फाउंडेशन के निदेशक शाहिद पठान आदि मौजूद रहे।

Related posts

होने वाली सास को लेकर भागे दामाद की पता चल गई लोकेशन

Report Times

राजस्थान में पूर्व PM इंदिरा गांधी की मूर्ति तोड़ी, निंदा करने वालों को दी धमकी; खुद को बताया BJP कार्यकर्ता

Report Times

2 लाख गांवों में जाएगी संत-महात्माओं की टोली, बताएंगे राम मंदिर के संघर्ष की गाथा

Report Times

Leave a Comment