Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

कुर्सी को सौंपा ज्ञापन: जलदाय विभाग के अधिकारी नहीं मिले तो खाली कुर्सी पर चस्पा किया ज्ञापन, चिड़ावा में पेयजल की समस्या परे

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर के वार्ड नं. 17 में पेयजल समस्या को लेकर वार्ड वासियों में रोष है। आक्रोशित वार्ड वासी आज बुधवार को जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी समस्या सुनने के लिए कोई भी अधिकारी नहीं मिला। उन्होंने खाली कुर्सी पर ही ज्ञापन को चस्पा कर दिया।

ज्ञापन चस्पा करने के बाद प्रदर्शन कारियों ने जलदाय विभाग के कार्यालय में जमकर नारेबाजी करते हुए जलदाय विभाग होश में आओ के नारे लगाये। साथ ही वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं होगा तो वे जलदाय विभाग में डेरा डालकर बैठ जाएंगे।

ये है वार्डवासियों की समस्या

वार्ड पार्षद कयामुद्दीन, रसीद, शेखर शर्मा, करीम, मोहम्मद सफीक, मोहम्मद सकील, जाकिर, शमशेर, मोहम्मद रियाज आदि कई वार्डवासियों ने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों को पहले ज्ञापन दिया गया था, जिस पर 10 दिन में समस्या के समाधान की बात कही थी, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि जलदाय विभाग ने उनसे व्यक्तिगत स्तर पर समस्या के समाधान के लिए कहा, इस पर उन्होंने घर-घर से पैसा जमा कर एक लाख रुपए जमा कर लिए, लेकिन अब कुएं को स्थानातंरण की बात कह रहे है।

Related posts

जगदीप धनकड़ या अल्वा किसके सत्रह जाएगी आम आदमी पार्टी

Report Times

5 जिलों से हथियारों का सरेंडर पुलिस को सौंपी गईं गोला-बारूद और बंदूकें

Report Times

जयपुर में भी सीधी जैसा कांड? DSP ने मेरे ऊपर किया पेशाब, MLA ने चटवाए जूते-दलित का बड़ा आरोप

Report Times

Leave a Comment