Report Times
Otherउत्तर प्रदेशकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसीकरहादसा

घर के पीछे खेत में मिला युवक का शव: आदतन शराबी था, शरीर पर मिले धारदार हथियार से चोट के निशान

reporttimes

सीकर के गणेश्वर इलाके में बुधवार दोपहर एक युवक का उसके घर के पीछे खेत में शव मिला। शव देख आसपास के लोगों और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नीमकाथाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच की तो मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले। मृतक आदतन शराब था। जो शराब पीने के बाद होश में नहीं रहता था। पुलिस हत्या मानते हुए मामले की जांच कर रही है।

मौके पर मौजूद पुलिस।
मौके पर मौजूद पुलिस।

नीमकाथाना सदर थाना अधिकारी कस्तूर वर्मा ने बताया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। मृतक महेंद्र के पड़ोसियों और ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया है कि महेंद्र आदतन शराबी था। करीब 7 दिन पहले भी महेंद्र छत्त से नीचे गिर गया था।

हत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस
थानाधिकारी कस्तूर वर्मा ने बताया कि युवक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के कुछ निशान मिले हैं। ऐसे में लगता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसकी हत्या की है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Related posts

बच्ची को बचाने के लिए प्राण दांव पर लगाने वाले दयासिंह का निधन

Report Times

IPL 2024: बेंगलुरु में रन बरसे, बना सबसे बड़ा स्कोर

Report Times

अखिलेश को झटका देने के मूड में सपा के दो बड़े नेता, थामेंगे बीजेपी का दामन

Report Times

Leave a Comment