Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

पाटोत्सव समाराेह: पंचदेव मंदिर के पाटाेत्सव का भंडारे के साथ हुआ समापन, गंगा आरती के बाद भरा मेला

reporttimes

शहर के पंचदेव मंदिर के बाबा गंगाराम धाम में नवनिर्मित आशिर्वाद मंदिर के पहले पाटोत्सव समाराेह में बुधवार काे मेले का आयाेजन किया गया। मेले के बाद पाटाेत्सव का समापन हाे गया। मेले में शोभायात्रा, भजन संध्या, नृत्य नाटिका, बनारस के पंडितों की गंगा आरती, धार्मिक झांकी सजाई गई। मंदिर में श्रद्धालुओं ने सहस्त्राभिषेक व महामंगला आरती में भाग लिया।

मंदिर परिसर में हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम में बाबा गंगाराम अमृतवाणी का सामूहिक संगीतमय पाठ किया गया। गंगा आरती में बनारस के पंडितों ने मंत्राें के साथ आरती की। भजन संध्या में कोलकाता के संजय शर्मा, जयपुर की भजन गायिका निशा-दत्त- गोविंद शर्मा, मुंबई के संजीव कोहली ने भजन प्रस्तुत किए। कोलकाता के भास्कर एण्ड पार्टी ने नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुति दी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य ट्रस्टी अनिल कुमार मोदी ने श्रद्वालुओं का सम्मान किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी शामिल हुए : पाटाेत्सव में शामिल हाेने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश जी पूनिया पहुंचे। उ ट्रस्टी अनिल मोदी ने उनका माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया, सांसद नरेंद्र खीचड़, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, राजेंद्र भांबू, विश्वम्भर पूनिया, योगेन्द्र मिश्रा, इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, कमलकांत शर्मा का भी सम्मान किया गया।

Related posts

निधन : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन

Report Times

BJP ने 9 राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की: राजस्थान से भाजपा ने रवनीत सिंह बिट्टू को बनाया राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार, कल दाखिल करेंगे नामांकन

Report Times

मार्बल सिटी में GST इंटेलिजेंस की रेड, मजदूरों के नाम पर करोड़ों की कंपनियां… जांच के बाद खुलेंगे राज

Report Times

Leave a Comment