Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

भास्कर इन्वेस्टिगेशन: स्पीड और लापरवाही ने हर तीसरे दिन कुचली दाे जिंदगियां 3 महीने में 66 की माैत, बीते दाे दिन में ही 15 की जान गई

reporttimes

वाहनाें की तेज रफ्तार और चालकाें की लापरवाही ने वर्ष 2022 के पहले तीन महीनाें में ही जिले में 66 लाेगाें अपनाें से छीन लिया। इन हादसाें के जिम्मेदार सिर्फ वे चालक ही नहीं हैं जाे तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हैं, कहीं न कहीं इसके लिए जिले का पुलिस व परिवहन विभाग भी जिम्मेदार है। जाे इन ओवरलाेड वाहनाें पर कार्रवाई नहीं करता। ऐसे ही स्पीड और लापरवाही से चलाने वालाें ने बीते दाे दिन में जिले में 15 लाेगाें की जान ली है। मंगलवार काे भी जिले के गुढ़ागाैड़जी के पास हुए दर्दनाक हादसे का कारण भी स्पीड और लापरवाही रहा है।

जिसमें एक ही परिवार के 10 सदस्याें सहित एक रिश्तेदार की माैत हाे गई। जिले में बुधवार काे भी बुहाना के सूरजगढ़ माेड़ पर एक कंटेनर ने बड़बर निवासी 62 वर्षीय अंगूरी देवी काे टक्कर मार दी, जिसे जयपुर रैफर किया गया है। इसी तरह चार दिन पहले भी एक पिकअप ने सिंघाना में सड़क किनारे खड़ी दाे छात्राओं काे टक्कर मार दी थी। दोनाें गंभीर घायल हैं। जनवरी से मार्च तक जिले में 163 हादसे हुए। इसमें 66 की माैत हुई। 158 घायल हुए।

Related posts

दूसरी लिस्ट भी चौंकाएगी, कई दिग्गजों के टिकट कटेंगे!:जयपुर शहर में 6 व ग्रामीण में 8 सीटों पर नए चेहरे उतार सकती है भाजपा

Report Times

केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव स्कूली बच्चे बेहोश घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

Report Times

गोगाजी मेले में उमड़े श्रद्धालु, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Report Times

Leave a Comment