Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेश

वार्ड नं. 19 की महिलाओं ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता के ऑफिस रूम के लगाया ताला

 चिड़ावा।संजय दाधीच

वार्ड नं. 19 की महिलाओं ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता के ऑफिस रूम के लगाया ताला
जैसे-जैसे गर्मी के तेवर तीखे हो रहे है.. वैसे-वैसे पीने के पानी की समस्या विकराल रूप में सामने आ रही है। पीने का पानी नहीं मिलने से लोग परेशान हो रहे है तथा परेशानी अब आक्रोश में झलकने लगी है। आज हुआ भी ये ही। वार्ड नं. 19 की महिलायें आज गुरूवार को जलदाय विभाग पहुंची, जहां अधिकारी मौजूद नहीं होने पर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता के ऑफिस के रूम के ताला लगा दिया। वार्ड की महिलाओं का आरोप है कि वार्ड में पीने के पानी की समस्या है तथा समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। पेयजल समस्या को दूर करने के लिए ट्यूबवैल स्वीकृत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है, एक माह के करीब ट्यूबवैल की स्वीकृति हो चुकी है।

Related posts

पीएम मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, बोलीं- केंद्र को पश्चिम बंगाल को 1 लाख 16 हजार करोड़ देना है

Report Times

ससुर करते थे गलत हरकत… पति ने नहीं दिया साथ तो अपनी मर्जी से भागी कुवैत

Report Times

पेयजल समस्या के समाधान को लेकर विधायक निवास पहुंची महिलाएं

Report Times

Leave a Comment