Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

ससुर करते थे गलत हरकत… पति ने नहीं दिया साथ तो अपनी मर्जी से भागी कुवैत

REPORT TIMES 

अपने प्रेमी के साथ कुवैत जा चुकी राजस्थान के डूंगरपुर की रहने वाली दीपिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दीपिका ने खुद को नजीरा बताया साथ ही घर छोड़ने की वजहें बताई हैं. दीपिका ने उस वीडियो में कहा है वह ससुराल में बहुत परेशान रहती थी. पिछले दस सालों के दौरान हमारे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया. बच्चे होने की वजह से मैं सबकुछ बर्दाश्त करती रही.लेकिन जब बर्दाश्त नहीं हुआ तब जाकर ये कदम उठाया. दीपिका ने इस वीडियो में कहा है कि मेरे यहां आने के पीछे किसी का कोई हाथ नहीं है. मैं अपनी मर्जी से आई हूं. मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया है. सबकुछ मैंने अपनी मर्जी से किया है. मुझसे किसी ने कोई जोर जबदस्ती नही की.

ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

दीपिका ने वीडियो में अपने ससुराल के लोगों और ससुर पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है. दीपिका ने ससुर पर गलत हरकतें करने, छेड़छाड़ करने, रात के वक्त उसके घर का दरवाजा खटखटाने और गलत टच करने जैसे कई आरोप लगाए हैं. उसने ये भी कहा कि वह ससुर की सभी हरकतों को लेकर पति मुकेश पाटीदार और अपने पिता को भी बता चुकी थीं. लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. दीपिका ने कहा कि जब उसके पति ने भी साथ नहीं दिया तो उसने 6-7 बार सुसाइड करने का भी प्रयास किया. दीपिका का आरोप है कि उसके पति ने उसका साथ नहीं दिया. कई बार मुंबई होटल पर अपने साथ ले जाने के लिए भी कहा लेकिन वह अपने साथ नहीं ले गया. इससे वह बहुत परेशान हो गई थी. दीपिका का कहना है कि उसका पति-पत्नी जैसा रिलेशन भी नहीं रह गया था.

कुवैत में भी मिल रही हैं धमकियां

इस वीडियो में दीपिका ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे फोन पर कुवैत में भी धमकियां मिल रही हैं. जान से मार देने की धमकी दी जा रही है. मुझे मेरे बच्चे मेरी जान से भी प्यारे हैं. उनका बुरा न हो, इसके लिए चिंतित हूं. हालांकि यह वीडियो और दीपिका का बयान कितना सही है, ये फिलहाल जांच का विषय है. लेकिन इस वीडियो ने दीपिका के पति और उसके ससुराल वालों को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

परिवार ने लगाया लव जेहाद का आरोप

इधर परिवार के लोग दीपिका को घर वापसी की मांग कर रहे हैं. दीपिका के पति ने 13 जून को चितरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. दीपिका और मुकेश के दो बच्चे हैं. लेकिन दीपिका गुजरात के हिम्मतनगर नवाघरा निवासी इरफान हैदर के साथ कुवैत चली गई. दीपिका के पति और उसके परिवार के लोगों का कहना है कि उसका ब्रेन वॉश कर जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया है.

Related posts

गोदारा के साथी की फैक्‍ट्री में बनते थे विदेशी ऑटोमैटिक हथियार, सलमान खान करता था सप्‍लाई; जानें कैसे स‍िपाही का बेटा बना क्रिमिनल

Report Times

झुंझुनूं : मेडिकल कॉलेज के लिए कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने लगभग 140 बीघा भूमि का पट्टा जारी किया

Report Times

गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में अलसुबह 3 बजे लगी आग, ब्यावर में हुआ हादसा

Report Times

Leave a Comment