Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

पीने के पानी की समस्या लेकर एसडीएम के पास गई महिलाओं पर एसडीएम हुये गुस्सा

चिड़ावा।संजय दाधीच

पीने के पानी की समस्या लेकर एसडीएम के पास गई महिलाओं पर एसडीएम हुये गुस्सा
पीने के पानी की समस्या को लेकर आज गुरूवार को वार्ड नं. 19 की महिलायें एसडीएम कार्यालय पहुंची। कार्यालय में पहुंचकर महिलाओं ने एसडीएम को पीने के पानी की समस्या के बारे में अवगत करवाना चाहा, इस पर एसडीएम संदीप चौधरी ने उनको लिखित शिकायत देने के लिए कहा, इसके बाद एसडीएम ने आवाज को नीचे करके समस्या बताने के लिए कहा, इसके बाद एसडीएम गुस्सा हो गये और महिलाओं को बाहर निकल जाने के लिये कहा। एसडीएम के द्वारा बाहर निकल जाने की बात सुनकर समस्या रखने आई महिलायें एसडीएम ऑफिस से बाहर निकल गयी। इस पूरे मामले में एसडीएम संदीप चौधरी ने कहा कि उक्त महिलायें गत दिनों भी पानी की समस्या को लेकर आई थी, उनका समाधान कर दिया गया था। वो समस्या सुनने के लिए ही सीट पर बैठे है, लेकिन लिखित मंे कुछ लेकर आती तो जरूर विभाग को निर्देशित फिर से कर देता। लेकिन वो जलदाय विभाग के ताला लगाकर आई है तो जब जनता ही प्रशासन का सहयोग नहीं करेंगी तो फिर समस्या का समाधान कैसे होगा। उन पर राजकार्य का बाधा का मुकदमा हो सकता है तो एसे में समस्या का समाधान होगा लेकिन जनता को भी साथ देना होगा।

Related posts

EPFO मेंबर्स को जल्द मिलेगी अच्छी खबर! पेंशन हो जाएगी 7500 रुपए

Report Times

अजमेर में फायरिंग में मरे शकील के परिजनों ने किया शव लेने से इंकार, हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे पर अड़े

Report Times

भ्रष्ट अफसरों को सरकार का संरक्षण, ट्रांसफर-पोस्टिंग में मोटी कमाई का पर्दाफाश

Report Times

Leave a Comment