Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा में कथा वक्ता राजाराम महाराज बोले- मन से वरण करने वाले कि पुकार ईश्वर जरूर सुनते हैं

चिड़ावा।संजय दाधीच

गोगाजी की ढाणी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथाव्यास राजाराम महाराज ने रुकमणी-कृष्ण विवाह प्रसंग की व्याख्या की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईश्वर को मन से वरण करने वाले की पुकार ईश्वर जरुर सुनते हैं और ईश्वर भी स्वयं उसका वरण करते हैं।

उन्होंने कहा कि रुकमणी ने मन क्रम वचन से भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में वरण किया। इसी वजह भगवान ने भी रुकमणी को पत्नी रूप में स्वीकार किया। कथा के दौरान सुंदर झांकी भी सजाई गई। इस दौरान मन मोहक भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।

कथा में किशोर स्वामी, मक्खन सांखला, ताराचंद, मनोज, मूलचंद, सन्तोष, कर्ण सिंह सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। आखिर में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Related posts

चिड़ावा में किसान मेला: किसानों को बेहतर फसल प्रबंधन को लेकर जिलास्तरीय किसान मेला चार को, खरीफ फसल और आधुनिक खेती पर रहेगा फोकस

Report Times

हनुमान जन्म महोत्सव का समापन: चिड़ावा में हनुमत ज्योति मंगल पाठ का वाचन, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

Report Times

कांग्रेस विधायकों को आलीशान होटल में ठहराने पर भाजपा ने उठाया सवाल

Report Times

Leave a Comment