Report Times
उत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

सीआई के कहने पर व्यापारियों ने दिया सहयोग करने का आश्वासन

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर के मुख्य रास्तों पर यातायात व्यवस्था को अब व्यवस्थित किया जाएगा। जगह-जगह रेहड़ी-ठेला खड़े कर रास्ता रोकने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर सीआई अनिल कुमार ने आज व्यापार मंडलों की बैठक ली।

बैठक में समाजसेवी शीशराम हलवाई ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सख्त कदम उठाने जरूरी हैं। उन्होंने इसके लिए सीआई अनिल कुमार को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। अन्य व्यापारियों ने भी इसमें सहयोग देने का भरोसा दिया।

सीआई चौधरी ने बताया कि अव्यवस्थित तरीके से वाहन व रेहड़ियां लगाने से रास्तों में जाम की स्थिति बनी रहती है। इसलिए अब सख्ती बरती जाएगी। इसी के तहत बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, रेहड़ी चालकों, वाहनों के चालान काटे गए और सामान जब्त किया गया।

बैठक में समाजसेवी शीशराम हलवाई, महेश कटारिया, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष रामनिवास सैनी, हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र धनखड़, रमेश जांगिड़ सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

Related posts

हिमाचल प्रदेश में वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 5.02% मतदान दर्ज; मतदान केंद्रों के बाहर लगीं लाइनें

Report Times

सुलताना में गंदे पानी की समस्या से परेशान व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Report Times

चिड़ावा : कोरोना योद्धा अंकिता क्यामसरिया का चिड़ावा पुलिस थाने में सम्मान

Report Times

Leave a Comment