Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

नरहड़ दरगाह में डीएसपी शर्मा ने कहा,रमजान का महीना अकीदत का महीना, नेकनीयत पर चलते रहने का किया आह्वान

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा के निकट विश्व प्रसिद्ध नरहड़ दरगाह में रोजा इफ्तार दावत का आयोजन हुआ। इफ्तार दावत में समाजसेवी मधुसूदन मालानी, डीएसपी सुरेश शर्मा, रणजीत सेवदा सहित गणमान्यजन और रोजेदार शामिल हुए।

डीएसपी शर्मा ने कहा कि रमजान का महीना अकीदत का महीना है। इस महीने में इंसान नेकी के रास्ते पर चलना सीखता है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए नेकनीयत पर चलते रहने का आह्वान किया। वरिष्ठ खादिम हाजी अजीज खान पठान ने सभी की दस्तारबन्दी की। सभी ने जियारत कर अमन चैन की दुआ मांगी।

यह रहे मौजूद

दरगाह सेवा फाउंडेशन के निदेशक शाहिद पठान ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से रोजे पर सेहरी की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में शमीम पठान, लतीफ पठान, करीम पीर, रफीक पीर, कल्लू पीर, सिराज अली, असलम, चांद, मोसिम पठान, सलीम पीर, शहजाद पीर, सुरेन्द्र स्वामी, पीयूष, शशिकांत, लाभचंद जैन आदि मौजूद रहे।

Related posts

धुलंडी पर बहरोड में खून की होली, गैंगवार में बदमाश मुन्ना खोहरी की मौत

Report Times

7 दिनों बाद ‘भूल भुलैया 3’ ने ली सिंघम अगेन पर लीड

Report Times

झुंझुनूं में 1 लाख लोगों पर है 4209 करोड़ रुपए का कर्ज, 0.40% ब्याज वृद्धि से देना होगा 29.30 करोड़ रुपए प्रति माह अधिक ब्याज

Report Times

Leave a Comment