Report Times
उतराखंडउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानव्यापारिक खबरस्पेशलहैल्थ

चिड़ावा में बिजली-पानी और चिकित्सा से जुड़े मुद्दे उठाए,

चिड़ावा।  संजय दाधीच

चिड़ावा पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक पंचायत समिति सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान इंद्रा डूडी ने की। इस दौरान बिजली-पानी और चिकित्सा से जुड़े मुद्दे उठाए गए। जनप्रतिनिधियों ने बिजली कटौती पर भी चिंता जताई।

चनाना, सुलताना, नरहड़, देवरोड़, लाम्बा गोठड़ा सहित काफी ग्रामीण इलाकों में सड़कें बनवाने की मांग जनप्रतिनिधियों ने रखी। वहीं ग्राम पंचायतों में कृषि पर्यवेक्षक नहीं आने का मामला भी उठा। सहायक कृषि अधिकारी डॉ. धर्मपाल डूडी ने जल्द नियुक्तियां होने और लापरवाही पर संज्ञान लेने की बात कही। प्रधान इंद्रा डूडी ने सभी जनप्रतिनिधियों की ओर से रखी गई मांगों पर विचार कर पूरा करने की दिशा में प्रयास करने और समस्याओं के समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस दौरान उप प्रधान विपिन नूनिया, जिप सदस्य नरेंद्र सिंह, बीसीएमओ डॉ. जयपाल लाम्बा, डिस्कॉम एक्सईएन अशोक चौधरी, एईएन कृष्ण कुमार, जलदाय विभाग एईएन विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

श्याम परिवार की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

Report Times

जन सुनवाई के दौरान एक्शन में सीएम भजनलाल, लापरवाह कार्मिक के खिलाफ कार्रवाई और पेंशन रोकने का आदेश

Report Times

4 दिनों से अनशन पर बैठे शुभम रेवाड़, पुलिस ने भूख हड़ताल तुड़वाने की कोशिश की तो हुआ हंगामा

Report Times

Leave a Comment