Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

बाबा उमदसिंह की पदयात्रा बुहाना से रवान, जयकारों के साथ तातीजा पहुंचकर चढ़ाए निशान

reporttimes

हाथों में सफेद पताका थामे, फिजा में गूंजती भजनों की धुन, भजनों पर थिरकते श्रद्धालु। यह नजारा शनिवार को बाबा उमदसिंह की निशान पदयात्रा में देखने को मिला। बाबा उमदसिंह सेवा एवं विकास समिति की ओर से सुबह सवा 3 बजे बाबा की समाधि से गाजे- बाजे के साथ 18वीं शोभायात्रा 2100 निशानो के साथ रवाना होकर तातीजा पहुंची।

यह पदयात्रा मानपुरा, कलाखरी, थली, गुर्जरवास, सिंघाना, माकडो आदि गांवो से होते हुए तातीजा की पहाड़ी पर बाबा के निर्वाण स्थल पहुंची। भक्तों ने अपने- अपने निशान बाबा के दरबार में अर्पित किए। शोभायात्रा में कीर्तन मंडली बाबा उमदसिंह कर महिमा का गुणगान करते हुए चल रही थी। यात्रा में शामिल निशानधारी श्रद्धालुओं का उत्साही देखने को बनता था। बाबा के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु पहाड़ी पर चलते हुए गंतव्य पर पहुंचे। भजन- कीर्तन व भंडारे का आयोजन भी किया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश में एक आठ साल के बच्चें की गोद में उसका मृत छोटा भाई , एंबुलेंस का इंतजार करता रहा परिवार

Report Times

जयपुर में रहस्यमयी खांसी ने बढ़ाई चिंता:उल्टियां भी हो रहीं; रोज आ रहे 700 मरीज, डॉक्टर बोले- केस और बढ़ेंगे

Report Times

20 करोड़ के रिश्वत मामले में RSS के क्षेत्रीय प्रचारक को राहत, HC ने खारिज की FIR

Report Times

Leave a Comment