Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

इस्माइलपुर में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे, देखभाल का भी लिया जिम्मा

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर के निकट इस्माइलपुर के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में आखातीज के मौके पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। अभियान के तहत पूरे गांव में जगह-जगह परिंडे बांधे जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण प्रेमी बीरबल सिंह चौहान ने कहा कि पशु-पक्षी भी पर्यावरण का अहम हिस्सा है। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के साथ ही पशु-पक्षियों की देखभाल करना भी मानव का कर्तव्य है। इनसे ही पर्यावरण सुरक्षित है।

इस दौरान मौजूद लोगों ने ज्यादा से ज्यादा परिंडे लगाने के साथ ही इनकी देखभाल के जिम्मा भी लिया। कार्यक्रम में नरोत्तम सिंह, रविन्द्र सिंह, मानवीर सिंह, संजय, भवानी सिंह तंवर सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related posts

विरोध के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल गांधी: “मोदी जी इज किंग, पुलिस स्टेट

Report Times

’15 लाख, नौकरी, बच्चों की पढ़ाई फ्री…’ जुनैद-नासिर के परिवार को गहलोत सरकार की मदद

Report Times

ग्रामीणों ने किया सैनिक नीरज का सम्मान, बाइक रैली के साथ लेकर पहुंचे गांव

Report Times

Leave a Comment